आगरालीक्स…आगरा फोर्ट स्टेशन पर युवक ने पुलिसकर्मी की पिस्टल से खुद को मारी गोली. ट्रेन में पुलिसकर्मियों से छीन ली थी पिस्टल. एक युवती से जुड़ा है पूरा मामला…पढ़ें पूरी खबर
आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने पुलिसकर्मियो से पिस्टल छीनकर उससे खुद को गोली मार ली. युवक पश्चिम बंगाल से एक युवती बहला फुसलाकर शादी करने के लिए भगाकर ला रहा था. अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस में दोनों को बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद युवक ने ट्रेन में सवार जीआरपी स्क्वॉयड के एक जवान से पिस्टल छीन ली और आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर उस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने युवक के खिलाफ मकदमा दर्ज कर लिया है.
ये है पूरा मामला
एसपी जीआरपी मोहम्मत मुश्ताक के अनुसार आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि बिहार का रहने वाला एक युवक पश्चिम बंागल से उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले जा रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था. उन्होंनें बताया कि युवक युवती को लेकर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस से आ रहा था. रास्ते में दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ जिस पर युवक ने कहा कि अगर उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसे भी गोली मार देगा और खुद को भी गोली मार लगा. बात बढ़ी तो युवक ने ट्रेन में सवार जीआरपी स्क्वॉयड के एक पुलिसकर्मी के पास से पिस्टल छीन ली और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतरकर खुद को गोली मार ली. सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएन में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण व आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है.