Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime Video News : Employee accused in Businessman murder during loot arrested in Police encounter #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Crime Video News : Employee accused in Businessman murder during loot arrested in Police encounter #agra

164

आगरालीक्स …अगारा की पॉश कॉलोनी में केमिकल कारोबारी की हत्या कर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश पकड़ा। पुलिस के सामने से भागे थे बदमाश, वीडियो। ( Businessman murdered arrested in encounter )


आगरा के विजय नगर कॉलोनी सुल्तानगंज पुलिया रोड पर रहने वाले दिलीप गुप्ता की रावतपाड़ा में एलडीआर नाम से फर्म है, केमिकल के साथ ही टायलेट क्लीनर और साबुन का काम है। वहीं सुल्तानगंज पुलिया रोड पर मुख्य मार्ग से 50 मीटर अंदर उनका तीन मंजिल मकान है, भूतल पर गोदाम और प्रथम और द्वितीय तल पर वे रहते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे दिलीप गुप्ता गोदाम में थे, उनकी पत्नी लता दूसरी मंजिल पर थी। वहीं, छोटा बेटा रजत रावतपाड़ा स्थित फर्म पर था और बड़ा बेटा सुमित बाजार गया था। इसी दौरान उनकी फर्म पर काम करने वाला कर्मचारी लोकेश गोदाम पर पहुंचा। इसके बाद तीन और बदमाश आ गए, उन्होंने दिलीप गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी, हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद लोकेश ​दूसरी मंजिल पर पहुंचा।


बदमाश आ गए हैं, चाबी दे दो
लोकेश ने लता से कहा कि बदमाश आ गए हैं, उन्होंने दिलीप गुप्ता को पकड़ लिया है। अलमारी की चाबी दे दो, लता ने चाबी नहीं दी तो उनके साथ मारपीट की। इसके बाद नकदी और जैबरात में भरे और घर से भागने लगे।


बालकनी से शोर मचाने पर लोगों ने किया पीछा
बदमाशों के नकदी और जेवरात लेकर बाहर निकलते ही लता बालकानी में पहुंच गई उन्होंने शोर मचा दिया। दो बाइक से चार बदमाशों को भागते देख स्थानीय लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है, उन्होंने पुलिस वालों को भी बताया लेकिन वे बाइक की चाबी ढूंढते रह गए, बदमाशों ने जेवरात से भरा बेग चौकी के पास ही फेंक दिया।


मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
पुलिस की कई टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुटी थी, मंगलवार को पुलिस को कर्मचारी लोकेश के साथ लूटपाट करने आए बदमाश राजू के ट्रांसपोर्ट नगर में होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर ली, राजू के पैर में गोली लगी है उसे एसएन में भर्ती कराया है, पुलिस अन्य बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!