नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तिहाड़ जेल की कोठरी में पहली रात तन्हाई में कटी। सीसीटीवी से नजर। अब इन्हें गिरफ्तारी का अंदेशा..
लगातार नजर रखी जा रही है केजरीवाल पर
शराब नीति मामले में जेल भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ की जेल नंबर 2 में कटी। यह 14X8 फीट की सेल है, जहां अरविंद केजरीवाल को अकेला रखा गया है। उन पर सीसीटीवी कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है।
जेल में बंद आप के नेताओं से नहीं मिल सकें केजरीवाल
कोर्ट ने साफ कहा है कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में कैद के दौरान आम आदमी पार्टी के अन्य नेता, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन से मिलने की अनुमति न दी जाए।
आतिशी और सौरभ ने जताई चार और आप नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका
दूसरी ओर दिल्ली की वित्तमंत्री आतिशी का आरोप है कि मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला उन्होंने साथ ही आशंका जताई है कि उनके साथ चार मंत्रियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मामले में आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आया है।
इंडिया की रैली से भाजपा बौखलाईः सौरभ सौरभ भारद्वाज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा जताया है, उनका कहना है कि इंडिया की सभा के बाद भाजपा और ज्यादा बौखला गई है।