आगरालीक्स(09th October 2021 Agra News)… अहमदिया हानिफिया इंटर कॉलेज में निरस्त की गई डीएलएड की गणित की परीक्षा की तारीख घोषित.
अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज में पकड़ा गया था सॉल्वर
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितंबर को हुई थी। उस दिन तीन पेपर थे। अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज के बाहर कुछ युवक खड़े थे। कॉलेज के प्राचार्य डा. मोहम्मद जमीर जब वहां से निकले तो उन्हें कुछ शक हुआ। तब उन्होंने वहां खड़े पुलिस कर्मियों से उसकी तलाशी लेने को कहा। देखा कि युवक के मोबाइल पर गणित का पेपर था। जो कि होने वाला था। युवक की पत्नी अंदर पेपर दे रही थी। पूछताछ में उसने बताया था कि पेपर इटावा के युवक ने व्हाट्स एप किया है। इसके बाद प्राचार्य डा. मोहम्मद जमीर ने उसके खिलाफ एफआईआर कराई थी। तब यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

निरस्त परीक्षा अब इस दिन
डायट प्राचार्य डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गणित की निरस्त परीक्षा अब 12 अक्टूबर को होगी। उन्होंने बताया कि इसका सेंटर डीवी संतोख सिंह खालसा इंटर कॉलेज प्रतापपुरा में सुबह 10 बजे से11 बजे तक होगी।