आगरालीक्स…Agra News: आगरा दिल्ली हाईवे को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाला उत्तरी बाईपास 31 मई से हो रहा शुरू। रैपुरा जाट से खंदौली 30 मिनट में पहुंचेंगे। ( Agra Development News: Northern Byepass Start from 31st May, Raipura Jaat to Khandauli @ 30 Minute#Agra)
आगरा दिल्लीनेशनल हाईवे 19 को यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ने के लिए साल 2022 से रैपुरा जाट से मिडावली, सादाबाद होते हुए हाथरस तक 14 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन उत्तरीबाईपास का काम चल रहा था। उत्तरी बाईपास तैयार हो चुका है।
रैपुरा जाट से खंदौली की दूरी 30 मिनट में पूरी
अभी रैपुरा जाट से खंदौली के बीच की दूरी 45 किलोमीटर है, उत्तरी बाईपास बनने से रैपुरा जाट से खंदौली की दूरी महज 30 किलोमीटर रह जाएगी। मथुरा से आने वाली वाहनों को सादाबाद, हाथरस, अलीगढ़ की तरफ जाना है उन्हें शहर में अंदर सिकंदरा की तरफ नहीं आना होगा। इसी तरह से कानपुर की तरफ से आ रहे वाहनों को मथुरा और हाथरस की तरफ जाना है तो उन्हें भी शाहदरा यमुना पार होते हुए अंदर नहीं आना पड़ेगा, ये वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए उत्तरी बाईपास से सीधे रैपुरा जाट पर निकलेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रक सहित भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
31 मई से होगा शुरू
एनएचएआई द्वारा 483 करोड़ रुपये से उत्तरी बाईपास तैयार किया जा रहा है। उत्तरी बाईपास के बनने से शहर से भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि फिनिशिंग का काम चल रहा है, 31 मई से उत्तरी बाईपास शुरू हो जाएगा।