आगरालीक्स …आगरा के डॉक्टरों को बडी उपलब्धि मिली है, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में डायबिटीज कंट्रोल के लिए आगरा को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली में चल रही चार दिवसीय डायबिटीज इंडिया की नेशनल कांफ्रेंस में आगरा के डॉ. सुनील बंसल को (आगरा डायबिटिक फोरम के सचिव) को स्टेट अवार्ड की (डायबिटीज इनीशियटिव अवार्ड) कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायबिटीज फैडरेशन (साउथ ईस्ट एशिया) के अध्यक्ष डॉ. भरोसकर ने गुरुवार को ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर आगरा डायबिटीज पोरम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा व डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ भी मौजूद थे।
डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि यह अवार्ड उप्र व उत्तराखंड में डायबिटीज के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए दिया गया है। अभी तक हम विश्व डायबिटिक डे, विश्व स्वास्थ्य दिवस जैसे मौको पर पब्लिक प्लेसों (पार्कों, धार्मिक स्थलों, स्कूलों) में हर वर्ष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। लेकिन आगामी महीनों में और भी बेहतर प्लानिंग हैं। जिसके तहत महीने के प्रत्येक रविवार को धार्मिक स्थलों व पार्कों (पब्लिक प्लेसों) में डायबिटीज जांच कैंप लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों पर भी (कैंट, राजामंडी, आगरा फोर्ट, ईदगाह) प्रत्येक रविवार को सुबह 6-8 बजे तक डायबिटीज जांच व काउंसलिंग कैम्प लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें शहर के सामाजित संगठनों की भी मदद ली जाएगी।
दिल्ली में होटल नोवेटल में 23 से 26 फरवरी तक चल रही कांफ्रेंस में हर जिले में डायबिटीज कंट्रोल सेंटर खोले जाने की बात कही गई। साथ ही इन सार्यक्रमों से सामाजिक संगठनों को जाड़ने पर भी जोर दिया गया।
Leave a comment