आगरालीक्स (09th october 2021 Agra News)… आगरा में यूथ का स्टेटस सिंबल बना डायमंड. खरीदारी से चमक उठा सराफा बाजार.
सराफा बाजार गुलजार है। सोने—हीरे की चमक से बाजार चमक उठा है। शोरूमों में ग्राहकों की चहल—पहल है। सहालग के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। लोग अभी से ही जेवरात की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस पर सोने के दाम बढ़ सकते हैं, ऐसे में लोग अभी से ही ज्वैलरी खरीदने में लगे हैं। कोविड काल के बाद से पूरी तरह खुले मार्केट में अब रौनक देखकर आभूषण विक्रेता खुश हैं।
डायमंड और लाइट वेटेड ज्वैलरी मांग रहे युवा
कक्कड़ ज्वैलर्स के परम कक्कड़ ने बताया कि पहले से मार्केट में तेजी आई है। अब लोग खरीदारी करने निकले हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही शोरूम में ग्राहकों का आना शुरू हो गया है। परम कक्कड़ ने बताया कि यूथ का रूझान इन दिनों डायमंड की ओर बढ़ा है। लाइट वेटेड ज्वैलरी यूथ को काफी पसंद आ रही है। सबसे ज्यादा शोरूम में पूछताछ भी इसी के बारे में होती है। पेंडेंट, कुर्ता बटन, कफलिंग भी खरीदी जा रही है।

सॉलिटेयर की ओर रूझान
परम कक्कड़ ने बताया कि यूथ को अब पुराने तरीके की सोने की चेन और अंगूठी पसंद नहीं आती। ऐसे में यूथ सबसे ज्यादा टेनिस ब्रेसलेट्स और कपल बैंडस की डिमांड कर रहा है। इसके अलावा सॉलिटेयर की डिमांड भी खूब है। दरअसल, सेलेब्रेटी को सॉलिटेयर पहनते देख यूथ का रूझान इस ओर पहले से ज्यादा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोने के आभूषणों की खरीदारी में भी तेजी आई है। अब ग्राहक सहालगी खरीदारी भी कर रहा है। दरअसल, दीपावली के बाद सहालग शुरू हो जाएंगे। कोविड काल के बाद इस सहालग से ही सबसे ज्यादा उम्मीद है।
इंगेजमेंट में डायमंड ही मांग रहे युवा
राज ज्वैलर्स के आकाश वर्मा ने बताया कि सगाई जैसे समारोह अब शुरू हो गए हैं। इंगेजमेंट के लिए युवाओं की पहली पसंद डायमंड ही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों डायमंड की अंगूठी, ब्रेसलेट की डिमांड युवा सबसे ज्यादा करते हैं। इसके बाद नेकलेस का नंबर आता है। इसके अलावा फिर लाइट वेटेड ज्वैलरी का नंबर आता है।

महंगे सेट भी खरीद रहे लोग
आकाश वर्मा ने बताया कि सहालगी खरीदारी में अब महंगे सेट भी तत्काल ही ग्राहक बुक करा रहे हैं। दरअसल, लोगों को लग रहा है कि सोना धनतेरस तक अपने उच्चतम स्तर पर जा सकता है, ऐसे में लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
प्लेटिनम ज्वैलरी की भी मांग
आकाश वर्मा ने बताया कि यूथ में प्लेटिनम ज्वैलरी की डिमांड भी बढ़ी है। दरअसल यह सिंपलसिटी और स्टाइल का मामला है। इसके अलावा यह मजबूत भी होती है और चमक भी काफी दिनों तक रहती है।