आगरालीक्स …..आगरा में पत्नी और पड़ोसी की हत्या के बाद युवक सहित उसका परिवार जेल में है। पांच साल का बेटा तीन दिन से थाने में मां की याद में रोने लगता है, नानी ने उसकी देखभाल करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मासूम को चाची को सौंप दिया है।

आगरा के थाना एत्माउददौला के सुशील नगर में पूजा और उसके पड़ोसी शिवम की बांक और डंटे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पूजा के पति गौरव, सास ससुर, देवर को को जेल भेज दिया। घर में देवरानी और पूजा का पांच साल का बेटा रह गया है। पांच साल के बेटे को पुलिस हत्याकांड के बाद थाने ले आई थी, थाने में वह बार बार मां की याद कर रोने लगता था। पुलिस ने पूजा की मां, मासूम की नानी इंद्रा देवी से कहा कि वह उसकी देखभाल करे। लेकिन उन्होंने अपनी असमर्थता जताई, कहा कि उनके पति की तबीयत खराब रहती है, वे एक हास्पिटल में काम करती हैं, मासूम की देखभाल नहीं कर सकती।
पुलिस ने चाची को सौंपा मासूस
नानी द्वारा अमर्थता जताने पर पुलिस ने मासूम को चाची को सौंप दिया। अब चाची ही मासूम की देखरेख करेगी।
पुलिस कर्मी कर रहे थे देखरेख
मासूम का कहना है कि मम्मी मर गई हैं, पापा जेल चले गए हैं। मासूम रोए नहीं, इसके लिए सुबह पुलिस कर्मी उसे नहाने के बाद कपड़े बदलवा रहे थे, उसे समय से खाना दे रहे थे। अब चाची उसकी देखरेख करेगी।