आगरालीक्स ….आगरा में अचानक से बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश के बाद सोमवार को धूप निकल आई है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, इसके बाद धूप निकल आई है। सुबह से ही धूप तेज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे उमस बढ़ जाएगी। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि सुबह का तापमान 30 डिग्री के आस पास रह सकता है।
चार जून तक राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, चार जून तक तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
30-May 30.0 43.0 Mainly Clear sky
31-May 29.0 44.0 Mainly Clear sky
01-Jun 29.0 44.0 Mainly Clear sky
02-Jun 30.0 44.0 Mainly Clear sky
03-Jun 31.0 44.0 Mainly Clear sky
04-Jun 30.0 43.0 Mainly Clear sky