आगरालीक्स…. आगरा में अधिवक्ता की पत्नी रमा और बेटी दीक्षा की हत्या के लिए उनका भतीजा गौरव गुलाटी दोपहर में एक्टिवा से खंदारी उनके घर पर पहुंचा। रमा ने गेट खोला, वह सोफे पर बैठ गया, रमा ने पीने के लिए फ्रूटी दी और वह रसोई में खाना बनाने के लिए चली गई, वे खाना बना रही थी तो गौरव ने पीछे से उनके गले में रस्सी का फंसा डाल दिया और रस्सी से गला घोंटने लगा, सांस घुटने पर रमा ने हाथ पैर मारे तो पास ही में रखे चकले को उसने सिर पर मार दिया, जिससे वे गिर गई, इसके बाद उसने रमा के पेट में चाकुओं से बार किए, वह रमा के शव को रसोई से खींचते हुए ले गया, इसी बीच दीक्षा भी आ गई, उसने दीक्षा को पकड लिया वह टॉयलेट की तरपफ भागने लगी, उसे उसे जमीन पर गिराकर चाकुओं से बार किए, उसके सिर और माथे को चाकुओं से गोद दिया, उसके शव को टॉयलेट में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद अल्मारी में रखे गहने और कैश को ले लिया, इसी बीच एडवोकेट प्रवीन भी आ गए, उन्होंने दरवाजा खटखटाया, अंदर से आवाज न आने पर मोबाइल से पफोन किया, गौरव ने पफोन को ले लिया और स्विच आॅपफ कर दिया, इसके बाद पीछे के गेट से छत से कूंदकर चकला सहित अन्य सामान गटर में डालकर सिकंदरा की तरपफ चला गया। वहां मोबाइल फेंकने के बाद प्रतापपुुरा अपने घर गया और वहां से कुल्लू मनाली के लिए चला गया।

Leave a comment