Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Drug Market: Fake Painkiller Medicine Racket Busted, One Arrested
बिगलीक्स

Agra Drug Market: Fake Painkiller Medicine Racket Busted, One Arrested

42

आगरालीक्स आगरा में दर्द निवारक नकली दवा बेचने वाले दवा कारोबारी सुरेंद्र गुप्ता को किया अरेस्ट। करोड़ों की नकली दवाएं बाजार में बेची, उत्तराखंड की फैक्ट्री में तैयार होतीं थी दवाएं, फैक्ट्री में भी छापेमारी।

आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट ने इसी वर्ष मई में श्री मेडिकल एजेंसी कंबूटोला के संचालक सुरेंद्र गुप्ता के साथ ही अलीगढ़ और रुड़की में दवा फैक्ट्री में नकली दवा बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ आगरा के कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सुरेंद्र गुप्ता को अरेस्ट कर लिया।

दर्द निवारक नकली आक्सा​लजिन डीपी टैबलेट का ऐसा खुला था खेल
औषधि विभाग की टीम ने 6 मई को कम्मू टोला, फव्वारा स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था. यह कार्रवाई एक नामी कंपनी की शिकायत पर की गई थी जिसमें कंपनी की ओर से बताया गया था कि आगरा में नकली आक्सालजिन डीपी टैबलेट बेची जा रही थी. जांच में दवा की खरीद फरोख्त में अंतर पाया गया था. फर्म के पार्टनर सुरेंद्र कुमार और उनके बेटे अंशुल गुप्ता से स्टॉक और लेजर मांगे गए थे. इसमें जितनी दवा खरीदी गई थी उससे कहीं अधिक गुना बिक्री दिखाई गई थी.

बेसमेंट में चल रहा था अवैध गोदाम
जांच के दौरान टीम पास ही स्थित गोल्डन पैलेस की बिल्डिंग में पहुंची जहां बेसमेंट में भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण टीम को मिला. गोदाम बिना लाइसेंस के चल रहा था. टीम ने दवाओं को 33 सफेद प्लास्टिक कट्टों में भरकर सीज किया. कंपनी के तकनीकी विश्लेषण में दवओं के दो बैच पूरी तरह नकली पाए गए.

बिना बिल बेची जा रही थी नकली दवाएं, बसों से हो रही थी सप्लाई
टीम ने आगे जांच की तो सामने आया कि सुरेंद्र गप्ता अलीगढ़ के रहने वाले मयंक गुप्ता से बिना बिल नकली दवाएं मंगवाता था और यह दवाएं बसों के ​जरिए आगरा आ रही थी. सुरेंद्र गुप्ता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अप्रैल 2025 से अब तक करी 1.78 लाख से अधिक आॅक्सालजिन डीपी के नकली पत्ते आगरा पहुंचाए गए. इसके बाद टीम ने मयंक गुप्ता की गूगल मैप टाइमलाइन और कॉल रिकार्ड खंगाले तो उत्तराखंड के रुड़की में स्थित मै. लेरोई फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. का नाम सामने आया.

रुड़की में चल रही कंपनी में मारा छापा
14 मई को उत्तर प्रदेश और उत्तरांखड की संयुक्त औषधि टीम ने छापेमारी की तो फैक्ट्री की छत पर भारी मात्रा में खाली एल्युमिनियम फायल और एम्बल रंग की पीवीसी कैविटी बरामद हुई, ​जिनकी पैकिंग शैली नकली आक्सालजिन डीपी जैसी ही थी. टीम ने यहां से 2.7 किग्रा खाली स्ट्रिप रोल, 90 किग्रा पीवीसी फायल जब्त की. फैक्ट्री के डायरेक्टर अन्नू अरोड़ा और संयम अरेाड़ा वैध दस्तावेज और मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके.

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
औधिक निरीक्षक नीलेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने इस बड़े रैकेट के खुलासे में चार आरोपियों श्री मेडिकल एजेंसी आगरा के प्रोपराइटर सुरेंद्र गुप्ता, जय अम्बे मेडिकल एजेंसी अलीगढ़ के प्रोपराइटर मयंक गप्ता, लेरोई फार्मास्युटिकल्स प्रो लि. रुड़की के डायरेक्टर अन्नू अरोड़ा और संयम अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Traffic Police : 144 school vehicles were issued challans, and 10 seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ट्रैफिक पुलिस बोली—बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं. 11 दिन...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Agra Police arrested Bhura, who killed two policemen in Agra, after 27 years…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और असलाह लूटने वाला भूरा पकड़ा...

बिगलीक्स

Good news: First petrol pump opens in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के दयालबाग में खुला पहला पेट्रोल पंप. अब पेट्रोल...

बिगलीक्स

Sonam Wangchuk taken to Safdarjung hospital, Abhijeet Dipke start indefinite hunger strike

नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी...

error: Content is protected !!