Thursday , 3 September 2026
Home एजुकेशन Agra Education News: 99 years of Dr. BR Aambedkar Univ. Agra
एजुकेशन

Agra Education News: 99 years of Dr. BR Aambedkar Univ. Agra

186

आगरालीक्स… आगरा का डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि 99 साल पहले किराए के कमरे में शुरू हुआ था लेकिन नाम बहुत था, अब 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

14 कालेजों की संबद्धता से शुरू हुआ विश्वविद्यालय
एक जुलाई 1927 को भरतपुर हाउस के एक भवन में विश्वविद्यालय की शुरूआत हुई थी। 14 कालेजों की संबद्धता से शुरू हुए विश्वविद्यालय में कालेजों की संख्या 1100 तक पहुंच गई। वर्ष 1953 में पहला आवासीय संस्थान कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ शुरू हुआ। इसके बाद 1957 में समाज विज्ञान संस्थान व 1968 में गृह विज्ञान संस्थान की स्थापना हुई। 1984 में बेसिक साइंस संस्थान, पुस्तकालय विज्ञान विभाग, वर्ष 1985 में इतिहास एवं संस्कृति विभाग की स्थापना की। कभी पंजाब की सीमा से लेकर बिहार और राजस्थान व मध्यप्रदेश तक विश्वविद्यालय का परिक्षेत्र फैला था अब यह आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी तक सीमित हो गया है।

शताब्दी समारोह संयोजक का संदेश- शताब्दी वर्ष समारोह समिति के संयोजक प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई 2026 का कार्यक्रम शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसके उपरांत वर्ष 2026-27 के दौरान लगभग 100 विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनका उद्देश्य शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान करना है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय ने सम्बंधित मंत्रालय के सहयोग और निर्देशन द्वारा विशेष स्मारक सिक्के एवं स्मारक डाक पोस्टकार्ड का डिज़ाइन तैयार कर उसका औपचारिक अनावरण जनभवन लखनऊ में माननीय कुलाधीपति जी के आशीर्वाद से और उनके द्वारा किया जा चुका है। इनका सार्वजनिक विमोचन शताब्दी वर्ष के मुख्य समारोह में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं कुलाधिपति अथवा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपलब्धता एवं प्रधानमंत्री कार्यालय तथा राजभवन से तिथि की अंतिम स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत शताब्दी वर्ष के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिथि निर्धारित होते ही विस्तृत कार्यक्रम सार्वजनिक किए जाएंगे। इन विशिष्ट आयोजनों के दौरान विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रथम प्रदर्शन एवं औपचारिक लोकार्पण भी किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली उपलब्धियों, ऐतिहासिक विरासत, अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार, सामाजिक योगदान तथा भविष्य की विकास यात्रा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करेगी। इसी अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षांत पार्क, स्वामी विवेकानंद (खंदारी) परिसर में तीन दिवसीय भव्य शताब्दी प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया जाएगा, जो आमजन, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं आगंतुकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की गौरवगाथा, ऐतिहासिक दस्तावेज, दुर्लभ छायाचित्र, दीक्षांत समारोहों की झलकियाँ, शोध एवं नवाचार की उपलब्धियाँ तथा विभिन्न संकायों एवं विभागों की विशिष्ट उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।

कुलपति प्रो. आशु रानी शताब्दी का कहना है कि
"100 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का इतिहास नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, समर्पण और उत्कृष्टता की सतत साधना का प्रमाण है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एक शताब्दी में लाखों विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारा प्रयास है कि शताब्दी वर्ष को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर इसे शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए जनभागीदारी का महाअभियान बनाया जाए। आने वाला प्रत्येक कार्यक्रम हमारी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।"
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा यह शताब्दी समारोह विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी, पूर्व छात्र एवं समाज के सहयोग का उत्सव है। हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ मनाएंगे। विश्वविद्यालय का प्रत्येक आयोजन शिक्षा और समाज के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा तथा भावी पीढ़ियों को उत्कृष्टता की प्रेरणा देगा।"

एक जुलाई 1927 आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना
1995 में आगरा विश्वविद्यालय का नाम डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
1100 अधिकतम कालेज विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे
3.50 लाख अधिकतम छात्रों की संख्या
550 वर्तमान में कालेज संबद्ध

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

error: Content is protected !!