आगरालीक्स…आगरा में कल से स्कूल खुल रहे हैं. सुबह जगने से लेकर रात से सोने तक की बदलेगी टाइमिंग.
करीब 40 दिन की गर्मी की छुट्टियां बीतने के बाद कल एक जुलाई बुधवार से स्कूल फिर से खुल रहे हैं. सुबह जल्दी उठना, फटाफट तैयार होना, दौड़ते-दौड़ते स्कूल बस पकड़ना और फिर पढ़ाई और पढ़ाई. घर से थोड़ा भी बाहर निकलने पर आवाज आएगी पढ़ाई नहीं करना क्या…, होमवर्क कौन करेगा…? बुधवार से ये आवाजें अधिकांश घरों में सुनाई देंगी.सुबह से रात तक की दिनचर्या भी बदलेगी
एक जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही परिवार के सदस्यों की दिनचर्या बदल जाएगी और इसका सबसे ज्यादा असर डेढ़ महीने से अपनी मर्जी के मालिक रहे बच्चों की मस्ती पर पड़ेगा. हालांकि बच्चों में पहले दिन स्कूल जाने का उत्साह भी भरपूर रहता है. पहली जुलाई से ही बच्चों को स्कूल, ट्यूशन और अभिभा वकों की मर्जी के अनुसार चलना पड़ेगा और मौज-मस्ती को थोड़ा ब्रेक लग जाएगा. वैसे बच्चे एक जुलाई का इंतजार तो करते रहते हैं, पर छुट्टियों की मनसिकता से बाहर निकलना मुश्किल होता है.
करीब डेढ़ माह की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही बुधवार को स्कूलों में फिर से रौनक लौट आएगी. प्रार्थना से लेकर स्कूल की छुट्टी की घंटी बजने तक रौनक बरकरार रहेगी.