आगरालीक्स…Agra Education News: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। चार मई को नीट यूजी की परीक्षा होगी। ( Agra Education News: NEET UG Admit card release#Agra )
एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी के लिए वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। छात्र वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं।
चार मई को होगी परीक्षा
नीट यूजी की परीक्षा आगरा सहित देश भर में बनाए गए केंद्रों पर चार मई को होगी। प्रवेश पत्र संबंधी समस्या के लिए 0111 40759000, 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।