Agra farmer dies after setting himself on fire, 34 farmers dies in Agra due to damaged crop
आगरालीक्स… आगरा में बेमौसम बारिश और ओलावष्टि से गेंहू की फसल बर्बाद हो चुकी है। इससे कर्जदार किसानों का सब कुछ समाप्त हो चुका है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह कर्ज उतारें और साल भर घर का खर्चा कैसे चलाएं। इसी सदमें में 31 किसानों की मौत हो चुकी है। इसमें से कुछ ने फांसी लगाने के साथ आग लगाकर आत्महत्या की है। सोमवार को खंदौली के खेडा हाजीपुर निवासी किसान गनपत और पदम की पफसल बर्बाद होने के सदमे से मौत हो गई। वहीं, खंदौली के ही उस्मानपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मदनलाल फसल बर्बाद होने से तनाव में थे। उन पर 60 हजार का कर्ज था। उन्होंने सुबह मिटटी का तेल डालकर खुद में आग लगा ली। गांव वालों में उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे 75 पफीसद जल चुके थे। उन्हें गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोपहर तीन बजे उनकी मौत हो गई। इस तरह आगरा में फसल बर्बाद होने से 34 किसानों की मौत हो चुकी है।