
24 घंटे बाद इंस्पेक्टर सहित तीन निलंबित
हत्याकांड के मामले में गुरुवार रात को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। घटना के 24 घंटे बाद एसएसपी राजेश डी मोदक ने इंस्पेक्टर लोहा मंडी आरएन सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही डिवीजन चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह और एकता चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कपिल नैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
72 घंटे का अल्टीमेटम, आगरा कर देंगे बंद
व्यापारियों ने हत्यारों को पकडने के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान हत्यारे नहीं पकडे जाते हैं तो व्यापारी आगरा को बंद करा देंगे, इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। साथ ही राजनैतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को डीआइजी और एसएसपी से इस मामले की जानकारी लेंगे।
भाजपा पार्षद का भतीजा पुलिस हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रेमा वर्मा का भतीजा सूरज वर्मा हिरासत में ले लिया है। उसके हत्यारों से संबंध बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्षद प्रेमा वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि उनके भतीजे को गलत फंसाया जा रहा है, वह घटना के समय हॉस्पिटल में था, वहां उसके पिता का आॅपरेशन हो रहा था।
एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था इसी बीच काली पल्सर पर आए तीन बदमाशों ने सुशील और मनोज पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। दो ने अपने चेहरों पर रुमाल बांध रखा था। पुलिस बूथ के सामने हमलावरों ने दोनो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुशील के सीने और बांह में दो गोली लगीं, जबकि मनोज के सीने में भी एक गोली धंस गई। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से सुशील की मौत हो गई थी। मनोज के फेफडों से होती हुई गोली पेट में चली गई, इससे आंतें भी डैमेज हो गर्इ् हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में मनोज का आॅपरेशन किया गया, परिजन उन्हें मेदांता मेडिसिटी ले जाना चाहते हैं।
पिता को मारी गई थी गोली
आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी हेमनदास जैसवानी राजामंडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। 28 नवंबर 2014 को चौथ वसूली का विरोध करने पर उनकी गोविंद नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजामंडी में सुनीता कलेक्शन से इनकी दुकान है। पिता के हत्यारोपी प्रांजल, चेतन और प्रवीन जेल में बंद हैं। सुशील को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पांच सितंबर को उसकी गवाही होनी थी
Leave a comment