Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Dacoits lock up Family in Bedroom, Say Sorry & looted house in Agra
agraleaks

Dacoits lock up Family in Bedroom, Say Sorry & looted house in Agra

IMG-20150813-WA0042
आगरालीक्स
 …………….आगरा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन लाख कैश और 15 तोला सोना लूट कर फरार हो गए। न्यू आगरा के गैलाना रोड स्थित गेट बंद कॉलोनी धनीराम की वाटिका में गुरुवार को हथियारबंद बदमाशों के दुस्साहस से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर प्रॉपर्टी डीलर धर्मवीर सिंह को परिवार समेत बंधक बना लिया। तीन लाख रुपये, पंद्रह तोले सोने के आभूषण और रिवाल्वर लूटने के बाद परिवार को घर में बंद कर भाग निकले।
गैलाना रोड स्थित धनीराम की वाटिका कोठी नंबर तीन में रहने वाले धर्मवीर सिंह प्रोपर्टी डीलर हैं। गुरुवार सुबह पौने ग्यारह बजे वह पत्नी भूरा देवी, बच्चे मुनेंद्र, रोहित और बेटी शिवानी के साथ घर पर थे। नौकरानी के जाते ही तीन बदमाश गेट पर पहुंचे। एक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था, अंदर आते ही बाकी दोनों ने भी अपने चेहरों पर रुमाल बांध लिया। भूरा देवी ने उनको घुसने से रोकने का प्रयास किया तो उनकी गर्दन पर हंसिया रख काटने की धमकी देकर धक्का मारते हुए अंदर ले आए। पति को ड्राइंग रूम में दबोच हाथ-पैर बांध दिए। दोनों बेटों और बेटी को भी कब्जे में करके सभी को कमरे में ले गए।
अलमारियां खोल नकदी, आभूषण, रिवाल्वर तथा तीन मोबाइल लूट लिए। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर से बारह लाख रुपयों के बारे में पूछने लगे। धर्मवीर ने घर में तीन लाख रुपये होने की कहा तो बदमाशों को यकीन नहीं हुआ, दोनों कमरों की तलाशी ली। आधा घंटे लूटपाट के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर भाग गए।
IMG-20150813-WA0040सॉरी बोलकर गए
आधा घंटे तक चली लूटपाट के बाद बदमाशों ने सबसे आखिरी में धर्मवीर, उनकी बेटी शिवानी और बेटे का मोबाइल भी अपने कब्जे में कर लिया। परिवार को कमरे में बंद करके जाते समय बदमाशों ने लूटपाट करने के लिए सॉरी बोला। बदमाशों का कहना था कि लूट करना उनकी जरूरत है, वह परिवार को मजबूरी में बंद करके जा रहे हैं। कुछ देर बाद कोई न कोई आकर उनको बाहर निकाल लेगा। कॉलोनी में मौजूद लोगों को लूटपाट की भनक तक नहीं लगी। परिवार के लोगों ने बराबर के कमरे के रास्ते बाहर आकर शोर मचा घटना की जानकारी दी।
नौकरानी ने खटखटाया था गेट
जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे, तभी किसी काम से लौटकर आई नौकरानी ने गेट खटखटाना शुरू कर दिया। बदमाश हड़बड़ाए नहीं। दो परिवार की निगरानी करते रहे, एक शिवानी की पीठ पर चाकू लगा उसे दरवाजे तक ले गया। शिवानी से कहा कि वह दरवाजा खोल नौकरानी को लौटा दे, दहशतजदा शिवानी ने घर में किसी के न होने की कहते हुए नौकरानी को कुछ देर बाद आने की कह लौटा दिया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!