Friday , 16 January 2026
Home agraleaks Speed Monitoring Cameras put brakes on speedsters on Yamuna Express Way
agraleaks

Speed Monitoring Cameras put brakes on speedsters on Yamuna Express Way

way
आगरालीक्स
 ……..यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, फिरोजाबाद के अधिकारियों की उदासीनता से हादसे हो रहे हैं। अब वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाया जा रहा है। हल्के वाहन के लिए 100 व भारी वाहन के लिए 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित की गई है, इससे अधिक स्पीड होेने पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक ने अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, फिरोजाबाद व आगरा के अफसरों को भेजे पत्र में कहा है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की ओवर स्पीडिंग और डेंजर्स ड्राइविंग यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल रही है। ऐसा इन जिलों के अधिकारियों की उदासीनता से हो रहा है। उन्होंने 2012 में जारी शासनादेश का हवाला देते हुए कहा है कि अव्यावसायिक हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा, भारी वाहन के लिए 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है, इसका पालन नहीं हो रहा है। इससे ज्यादा गति से दौडऩे वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर गाड़ी अधिनियम 1988 में कार्रवाई कर बिना चालान व दंड के आगे न जाने दिया जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!