आगरालीक्स.. आगरा में जूता कारोबारी के छह परिजनों में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन घबराए नहीं। आगरा कोरोना को हरा देगा, दुनिया भर में कोरोना के 97 फीसद मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह सामान्य वायरस की तरह है सर्दी जुकाम और बुखार आता है, भारत में भी तीन मरीज ठीक हो गए हैं।
आगरा में जूता कारोबारी सगे भाई अपनी पत्नी, बच्चों और दिल्ली के रिश्तेदार के साथ ईटली गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए। दिल्ली में रह रहे रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा के जूता कारोबारी भाई, उनकी पत्नी और बच्चों सहित 13 के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए, वहां कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जूता कारोबारी भाईयों उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जूता कारोबारी सहित परिवार के छह सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि
केजीएमयू लखनउ में जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद एनआइवी पुणे में जांच कराई गई। वहां इन सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई।
खंदारी क्षेत्र के 12000 लोगों का किया सर्वे
जूता कारोबारी खंदारी क्षेत्र में रहते हैं, उनके घर के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया, 22 टीमों ने 120000 घरों में सर्वे कर उनका ब्योरा जुटाया। इनसे कहा गया है कि सर्दी जुकाम और बुखार होने पर सूचना दें।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर छापा
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे खुद सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर ग्राहक बनकर मास्क खरीदने पहुंचे। एन 95 मास्क नहीं था, सामान्य मास्क जो डेढ रुपये से दो रुपये का आता है उसे 25 रुपये का बेच रहे थे। एक अन्य मास्क जो एन 95 नहीं था उसके 300 रुपये ले रहे थे। मास्क और दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083