Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Flood Latest Video Update : Dayalbagh, Balkeshwar, Yamuna Kinara Road colony houses flooded #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Flood Latest Video Update : Dayalbagh, Balkeshwar, Yamuna Kinara Road colony houses flooded #agra

293

आगरालीक्स ….आगरा में और बढ़ा यमुना जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट, पानी में फंसे लोगों को निकालने में जुटी एसडीआरएफ की टीम। दयालबाग, बल्केश्वर के बाद यमुना किनारे की कॉलोनियों में पानी, वीडियो ।

आगरा में दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक पहुंच गया, इसके साथ ही यमुना का पानी यमुना किनारे की तरफ बढ़ने लगा है। यमुना लबालब है और नाले बैक मारने लगे हैं। इसके कैलाश मंदिर के बाद दयालबाग की कॉलोनियों में पानी भरने लगा है। तनिष्क राजश्री गार्डन के बाद अमर विहार, राधा वल्लभ स्कूल तक पानी पहुंच गया है।
सिचाई विभाग का कहना है कि मथुरा में गोकुल बैराज से सबसे ज़्यादा डिस्चार्ज कल (17-7-2023) दोपहर 2:00 बजे पास हुआ था गोकुल बैराज से आगरा वाटर वर्क्स की दूरी लगभग 80 किमी है । यह दूरी तय करने में इस फ्लड को लगभग 20-22 घंटे का समय लगेगा। उम्मीद है कि आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लड लेवल आगरा में बढ़ना बंद हो जायेगा ।


गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया 1.44 लाख क्यूसेक पानी
आगरा में 18 जुलाई की सुबह यमुना का जलस्तर
सुबह आठ बजे जलस्तर – 499 फीट
दोपहर 12 बजे जलस्तर — 499.10 फीट
दोपहर एक बजे जलस्तर 499. 20 फीट

आगरा में 17 जुलाई सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
रात 10 बजे जलस्तर — 498.20 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल – 499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट

कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550
नगर निगम का कंट्रोल रूम का नंबर 931940603

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!