आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिडे, कई लोग घायल हुए हैं। एक्सप्रेस वे पर कैंटर पलटने के बाद पीछे से आ रहे वाहन अनियंत्रित हो गए, एक के बाद एक कई कार टकरा गईं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह विजिबिलिटी जीरो हो गई, इससे आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। सुबह आगरा से नोएडा की तरफ वाहन जा रहे थे।
यहां अमरूद लेकर जा रहा कैंटर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप कोहरे में डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। कोहरो में दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में आगे कैंटर के पलटने के बाद कार सवार ने ब्रेक लगाए, इससे कार अनियंत्रित हो गई, पीछे से आ रही कार आपस में भिड गई। इससे कई लोग घायल हो गए। हादसे में मदनलाल निवासी सुकुल बाजार जनपद सुल्तानपुर, सुधा निवासी महेवा थाना बकेवर जनपद इटावा, योगेश निवासी पिलखुनी सूरज राया जनपद मथुरा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए, इन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यातायात रहा बाधित
हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहन थम गए, क्रेन से गाडियों को एक्सप्रेस वे से हटाया गया, इसके बाद यातायात शुरू हो सका।