आगरालीक्स.. आगरा में सुबह से कोहरा छाया रहा, अब धूप निकल आई है, स्कूलों की छुटटी 25 दिसंबर तक थी, 26 दिसंबर से स्कूलों के खुलने को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। मगर, कुछ कॉलेजों ने जनवरी के प्रथम सप्ताह तक शीतकालीन अवकाश कर दिया है।
आगरा में गलन भरी सर्दी में लोग कांप रहे हैं, सर्दी शूल सी चुभ रही है। सुबह से ही कोहरा छाए रहने से सर्दी और बढ गई, दोपहर एक बजे के बाद बादल छटने लगे हैं और धूप निकल आई है। बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
आगरा में 12 वीं कक्षा तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद
आगरा में कडाके की सर्दी पड रही है, जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी कर दी है, अब नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
आगरा में शीत लहर चल रही है, तापमान में लगातार गिरावट आने से लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं, इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इसे देखते हुए एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, कान्वेट और मिशनरी स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आईएमडी
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/12/19) 7.1
Departure from Normal(oC) -1
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) NIL
Relative Humidity at 0830 hrs (%) 97
Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded on 24/12/19) 85
Todays Sunset (IST) 17:31
Tommorows Sunrise (IST) 07:05
Moonset (IST) 17:43
Moonrise (IST) 07:01
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
25-Dec 6.0 17.0 Dense Fog
26-Dec 5.0 17.0 Dense Fog
27-Dec 5.0 18.0 Dense Fog
28-Dec 4.0 17.0 Dense Fog
29-Dec 4.0 17.0 Dense Fog
30-Dec 4.0 16.0 Fog or Mist
31-Dec 4.0 16.0 Fog or Mist