आगरालीक्स.. आगरा से चलने वाली लखनऊ आगरा फोर्ट इंटरसिटी 5 दिन के लिए निरस्त रहेगी। यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेन निरस्त की गई है।
इलाहाबाद मंडल के कानपुर-टूंडला खंड के भाऊपुर स्टेशन पर हो रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त की गई हैं। लखनऊ आगरा फोर्ट इंटरसिटी 11 से 15 जुलाई तक निरस्त रहेगी। तूफान एक्सप्रेस 10 से 14 जुलाई तक श्रीगंगा नगर से आगरा कैंट स्टेशन तक ही चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे की ने विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट से लखनऊ और 12179 लखनऊ से आगरा फोर्ट स्टेशन 11 से 15 जुलाई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 13007 हावड़ा-श्री गंगानगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 10 से 14 जुलाई तक प्रारंभिक स्टेशन से पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक ही जाएगी और 12 से 16 जुलाई तक पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से ही चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 13008 हावड़ा-श्रीगंगा नगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 10 से 14 जुलाई तक प्रारंभिक स्टेशन से आगरा कैंट तक ही जाएगी। वह 11 से 15 जुलाई तक आगरा कैंट से ही चलेगी।