आगरालीक्स… नवरात्र में सोने और चांदी के नरम रुख के चलते दोनों मूल्यवान धातुओँ में निवेश और खरीदारी का बेहतर मौका है। आज भी रेट कम हुए हैं, जानिये भाव।
सर्राफा बाजार में सोने पर मामूली, चांदी पर एक हजार से ज्यादा की कमी

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों के रेट कम हुए हैं। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना आज 49,368 रुपये के भाव पर बिक रहा है। सोने की कीमतों मे आज 161 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी के भावों में 1,198 रुपये सस्ती होकर 54,193 रुपये प्रतिकिलो पर बिक रही है।
वायदा बाजार में सोना नरम तो चांदी का रुख गरम
वायदा बाजार में सोने की कीमत कम और चांदी की कीमत थोड़ी बढ़ी है। बुधवार की दोपहर दस ग्राम सोना49,090 रुपये पर बिक रहा था, जबकि चांदी 54,000 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी। हालांकि कल की अपेक्षा 700 रुपये लगभग की कमी आई है।
ज्वैलरी के 28 सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 4937 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4818 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4394 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 3999 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3184 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।