आगरालीक्स…आगरा में शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में नर्सिंग स्टूडेंट्स को आधुनिक चिकित्सा और रोगी की देखभाल की दी गई जानकारी. प्रोफेशनल हेल्थकेयर बनाने के लिए हुआ सीएनई प्रोग्राम
शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, आगरा ने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगरा में पहली बार CNE (नर्सिंग कंटीन्युइंग एजुकेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिव्य और प्रेरणादायक लैम्प लाइटिंग सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें नर्सिंग प्रोफेशन की पवित्रता और समर्पण का प्रतीक प्रस्तुत किया गया।इस विशेष अवसर पर CNE कार्यक्रम प्रारंभ शांतिवेद के डायरेक्टर डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. स्वाति प्रकाश एवं डॉ. शिवांक प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा और रोगी देखभाल की उन्नत जानकारी देना था, जिससे वे भविष्य में और अधिक दक्ष, संवेदनशील एवं जिम्मेदार हेल्थकेयर प्रोफेशनल बन सकें।

कार्यक्रम में कई सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से:
आशीष रॉय (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, आगरा), मनोज शर्मा (नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, आगरा), सजनी जॉय (प्रिंसिपल, SRC नर्सिंग कॉलेज, मथुरा), कृष्ण गोपाल शर्मा (प्रिंसिपल, GG नर्सिंग कॉलेज, आगरा), मैरी एंजू (नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, KPIMS, आगरा) शामिल रहे। CNE कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें व्याख्यान, कार्यशालाएं, और नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, और टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन किया।
