Wednesday , 30 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Health Update: Kidney Transplant start from 21st August 2026 in SNMC Agra
बिगलीक्स

Agra Health Update: Kidney Transplant start from 21st August 2026 in SNMC Agra

164

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रहा गुर्दा प्रत्यारोपण, जानें तिथि, प्रक्रिया और चार्ज और कैसे ले सकते हैं सुविधा।
एसएन मेडिकल कॉलेज की एसएस विंग में 21 व 22 अगस्त में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू हो जाएगा। पहला गुर्दा प्रत्यारोपण करने के लिए एसजीपीजीआई की टीम एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 अगस्त को आ जाएगी, टीम एसएन के डॉक्टरों के साथ मिलकर 21 या 22 अगस्त को पहला गुर्दा प्रत्यारोपण करेगी। इसके लिए एसएन में गुर्दा प्रत्यारोपण यूनिट में चार कैबिन बनाए गए हैं, प्रत्यारोपण के बाद कैबिन में मरीज को 10 से 15 दिन तक भर्ती रखा जाएगा।
12 मरीजों का पंजीकरण, तीन मरीजों का किया गया चयन
एसएन मेडिकल कॉलेज में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए 12 मरीजों ने पंजीकरण कराया है इसमें से तीन मरीजों का चयन किया गया है। इन तीन मरीजों में से दो पुरुष और एक महिला मरीज है। महिला मरीज को उनकी मां द्वारा गुर्दा दिया जा रहा है जबकि पुरुष मरीजों को उनके पिता और बेटे गुर्दा दे रहे हैं। इन तीन में से किसी एक का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा।
2.50 लाख रुपये पैकेज, राशन और आयुष्कान कार्ड धारकों का निशुल्क गुर्दा प्रत्यारोपण
निजी सेंटर पर गुर्दा प्रत्यारोपण का पैकेज 10 लाख रुपये से शुरू हो रहा है लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में गुर्दा प्रत्यारोपण 2.50 लाख रुपये में हो जाएगा। जबकि आयुष्मान कार्ड धारक और राशान कार्ड धारकों का असाध्य रोग निधि से निशुल्क गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, एसजीपीजीआई की टीम 20 अगस्त को आ जाएगी, टीम पहला गुर्दा प्रत्यारोपण करेगी। 15 दिन में दो गुर्दा प्रत्यारोपण करने के लिए एसजीपीजीआई से टीम आएगी। इनके साथ स्थानीय टीम भी रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Horrific accident involving a dumper truck and a car in Agra; teacher killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डंपर और कार का भीषण एक्सीडेंट. टीचर की मौत. कार...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in Tent house in Agra

आगरालीक्स… आगरा में टेंट गोदाम और इवेंट केंपनी के टेंट में लगी...

बिगलीक्स

Agra News: Notice issued to 7 societies for LPG Free in Agra

आगरालीक्स आगरा में 7 सोसायटी को एलपीजी मुक्त करने के नोटिस, इन...

बिगलीक्स

Agra News: Drug department raid in Dhanauli, Malpura, Rs 5 crore suspected medicine seize

आगरालीक्स:…आगरा में औषधि विभाग की छापेमारी, कबाड़ में रखीं डायबि​टीज, दर्द, ह्रदय...

error: Content is protected !!