Agra hottest city of UP, Temperature reaches 44.8 degree
आगरालीक्स …आगरा में आसमान से आग बरस रही है, प्रदेश में सबसे गर्म आगरा रहा। मंगलवार को नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया। रात को लू और आंधी चली, बिजली कडकी लेकिन बारिश नहीं हुई। अभी भी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया, यह प्रदेश के शहरों में सबसे ज्यादा तापमान था, दूसरे नंबर पर झांसी,44.1 तीसरे नंबर पर इटावा,43.2 चौथे नंबर पर बांदा,43.2 रहा।
सामान्य से तीन डिग्री अधिक
मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री से. अधिक रहा। शाम से बादल छा गए, 72 किमी प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चली, लेकिन बारिश न होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
29 मार्च से बढने लगा पारा
आगरा का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ ही धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 8 डिग्री रहा। बुधवार सुबह से ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चल रही है, उमस के चलते लोगों का गला सूख रहा है।