आगरालीक्स …Agra News : आगरा से हैदराबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट में पहले दिन 50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया,फ्लाइट फुल, वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। ( Agra- Hyderabad Flight: 50 Kg Silver Cargo & 95 passengers travel from Agra to Hyderabad on First Day)
आगरा से बेंगलूरू, मुंबई के बाद हैदराबाद के लिए शनिवार से फ्लाइट शुरू हुई। पहले दिन हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से 1.55 पर इंडिगो एयरलाइंस की 180 सीटर एयरबस 320 ने उड़ान भरी। 4.05 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गई। हैदराबाद से आगरा के लिए पहले दिन 163 यात्री आए। आगरा से हैदराबाद के लिए फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
आगरा से 95 यात्री हैदराबाद के लिए गए
वहीं, आगरा से शाम 4.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट ने उड़ान भरी, आगरा से हैदराबाद के लिए 95 यात्री सवार हुए। फ्लाइट 6.40 बजे हैदराबाद पहुंच गई।
50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया
आगरा से बड़ी मात्रा में चांदी की पायल और चांदी कई शहरों में सप्लाई की जाती हैं। आगरा से हैदराबाद के लिए पहली फ्लाइट से 50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के खेरिया एयरपोर्ट के मैनेजर देवराज पांडेय का कहना है कि यात्रियों के साथ कार्गों की बुकिंग भी बढ़ने की उम्मीद है।