Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Air India Flight From Agra To Varanasi from 3rd June
agraleaksबिगलीक्स

Air India Flight From Agra To Varanasi from 3rd June

168

आगरालीक्स… आगरा में एयर इंडिया की एआई-406 फ्लाइट शुरू हो रही है, वाराणसी से आगरा 70 मिनट में आ सकेंगे। इससे आगरा में पर्यटकों की संख्या बढेगी, एआई-406 फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आगरा आएगी।

airport

एक बार फिर वाराणसी से आगरा तक पर्यटक विमान में बैठकर महज 70 मिनट में सीधे आगरा आ सकेंगे। तीन जून से एयर इंडिया अपनी एआई-406 फ्लाइट को आगरा से जोड़ रहा है। आठ मार्च को यह उड़ान बंद कर दी गई थी। एआई-406 फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को अपने पुराने रूट नई दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो पर ही चलेगी। एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर तीन जून से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया है। ऑन लाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। जून के अंत में एयर इंडिया आगरा-जयपुर के बीच भी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान शुरू करने वाला है।
यह रहेगा रूट
दिल्ली से वाराणसी तक इस फ्लाइट के जरिए महज 80 मिनट में, वाराणसी से आगरा तक 70 मिनट में और आगरा से खजुराहो तक महज 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

अक्टूबर 2016 में चली थी फ्लाइट
आगरा में एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हो गर्इ् है, फ्लाइट से आगरा 80 यात्री आए और यहां से 19 यात्री खजुराहो के लिए रवाना हुए। एक अक्टूबर से शुरू हुई एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आगरा आएगी। इससे दिल्ली बनारस आगरा खजुराहो एयर कनेक्टिविटी शुरू हो गर्इ् है।
आगरा के कैंट एरिया स्थित एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 120 सीट वाली फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है।
एयर इंडिया की फ्लाइट बनारस से चलकर आगरा में दोपहर 1 .55 पर पहुंचेगी और यहां से 2 .30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को आगरा आएगी।
पर्यटन को मिलेगा बढावा
रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से आगरा के पर्यटन को बढावा मिलेगा। पर्यटक हवाई सेवा से आगरा आ सकेंगे, उनका समय भी बचेगा, इससे घरेलू पर्यटकों की संख्या भी बढेगी। इस सुविधा का बहुत लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!