आगरालीक्स… आगरा 45 साल बाद एक बार फिर सूखी बाढ़ से जूझ रहा है। बारिश हुई तो शहरी इलाकों में बिगड़ सकते हैं हालात। दयालबाग में नाव। बाढ़ देखने को भीड़।
आगरा में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी चल रही

आगरा में सावन के पहले दिन की बारिश के बाद अभी तक जोरदार बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट कई बार जारी हुआ है लेकिन बादल आगरा के ऊपर से उमड़-घुमड़ कर निकल गए अथवा थोड़ा बहुत कुछ इलाकों में पानी बरस गया, जिससे उमस लगातार बढ़ती रही है।
1978 की बाढ़ के दौरान भी नहीं हुई थी बारिश

आगरा के पुराने लोगों का कहना है तो जो बाढ़ आई है वह सूखी बाढ़ है। वर्ष 1978 में भी आगरा में सूखी बाढ़ आई थी यानि उस समय भी कई बांधों से पानी छोड़ा गया था और बाढ़ का कहर आगरा को झेलना पड़ा था। बारिश उस समय भी आगरा में कम हुई थी।
बारिश होने से बिगड़ सकते हैं अंदरूनी इलाकों के हालात
आगरा में मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश के आसार है। आगरा के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आ गया है। लोगों का कहना है कि बारिश आई तो शहर में जलभराव की समस्या विकट हो सकती है क्योंकि सारे नाले ओवरफ्लो होकर बैक मारेंगे और पानी की निकासी मुश्किल हो जाएगी।
दयालबाग की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भर गया है। तनिष्क राजश्री कॉलोनी के सामने का हाल। यहां नाव भी मंगा ली गई है।