आगरालीक्स…. आगरा में यमुना किनारे की तरफ बढ़ती यमुना, नाले मारने लगे बैक, दयालबाग की कई कॉलोनियों में भरा पानी। जिला प्रशासन ने ताजा अपडेट किया जारी।

आगरा में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 499.1 फीट तक पहुंच गया, इसके साथ ही यमुना का पानी यमुना किनारे की तरफ बढ़ने लगा है। यमुना लबालब है और नाले बैक मारने लगे हैं। इसके कैलाश मंदिर के बाद दयालबाग की कॉलोनियों में पानी भरने लगा है। तनिष्क राजश्री गार्डन के बाद अमर विहार, राधा वल्लभ स्कूल तक पानी पहुंच गया है।
आज दोपहर 12 बजे से यमुना का जलस्तर बढ़ना हो सकता है बंद
सिचाई विभाग का कहना है कि मथुरा में गोकुल बैराज से सबसे ज़्यादा डिस्चार्ज कल (17-7-2023) दोपहर 2:00 बजे पास हुआ था गोकुल बैराज से आगरा वाटर वर्क्स की दूरी लगभग 80 किमी है । यह दूरी तय करने में इस फ्लड को लगभग 20-22 घंटे का समय लगेगा। उम्मीद है कि आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लड लेवल आगरा में बढ़ना बंद हो जायेगा ।
गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया 1.44 लाख क्यूसेक पानी
आगरा में 18 जुलाई की सुबह यमुना का जलस्तर
सुबह आठ बजे जलस्तर – 499 फीट
दोपहर 12 बजे जलस्तर — 499.1 फीट
आगरा में 17 जुलाई सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
रात 10 बजे जलस्तर — 498.20 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल – 499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550
नगर निगम का कंट्रोल रूम का नंबर 931940603