Monday , 21 September 2026
Home आगरा Agra Janakpuri 2026: Organizing committee meets Police Commissioner; demands improvements in security and traffic management…#agra
आगरा

Agra Janakpuri 2026: Organizing committee meets Police Commissioner; demands improvements in security and traffic management…#agra

189

आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी 6, 7 व 8 अक्टूबर को भावना एस्टेट में सजेगी. पुलिस कमिश्नर से मिली आयोजन समिति. सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग.

उत्तर भारत के सबसे ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव-2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को भावना एस्टेट रोड पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि जनकपुरी महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु एवं दर्शक सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।

राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान माता सीता की डोला यात्रा, राजा जनक की शोभायात्रा एवं श्री राम सहित चारों भाइयों के स्वरूपों का नगर भ्रमण प्रमुख आकर्षण होते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। आयोजन स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप होने के कारण सुरक्षा के साथ-साथ सुचारु यातायात व्यवस्था भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुलिस प्रशासन से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने पुलिस आयुक्त को यह भी अवगत कराया कि जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है तथा उन्हें इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संबंधित अपर पुलिस आयुक्तों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने महाआरती में भी समयानुसार सम्मिलित होने का प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर आयोजन समिति के संतोष कटारा, मनोज जादौन, अरविंद शर्मा, धर्मेश जैन, अशोक चौबे, मनोज बंसल, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Debris from metro construction work in Agra fell on a woman, injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा, अल्लाह बख्श चौराहे...

आगरा

Agra News: Around 100 patients underwent health check-ups in Agra, and 70 units of blood were collected

आगरालीक्स…आगरा में 100 करीब मरीजों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, 70 यूनिट रक्त...

आगरा

Agra News: “We are all children of Lord Mahavir”—Rashtrasant Acharya Lokesh Muni Ji Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज. बोले—हम सब भगवान महावीर...

error: Content is protected !!