Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra latest News : Accused of murder of research student in DEI Nano Lab, released from jail on bail#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra latest News : Accused of murder of research student in DEI Nano Lab, released from jail on bail#agra

236

आगरालीक्स… आगरा के डीईआई में शोध छात्रा की हत्या, दुष्कर्म का आरोपी उदय स्वरूप जमानत पर जेल से रिहा, उसके खिलाफ सीबीआई ने दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा में चार्जशीट लगाई थी। हत्या के समय वह बीएससी कर रहा था।

आगरा की डीईआई की नैनो लैब में शोध छात्रा की 15 मार्च 2013 को हत्या कर दी थी, हत्या करने के बाद शोध छात्रा की कार को डीईआई परिसर से दूर खड़ी कर दिया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस कार तक पहुंची, कार के नंबर से परिजनों से संपर्क करने के बाद डीईआई की नैनो टेक्नोलॉजी लैब को खोला गया। शोध छात्रा का खून से लथपथ शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने 2013 में डीईआई से बीएससी कर रहे छात्र उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।


हाईकोर्ट से सशर्त मिली जमानत
शोध छात्रा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने यशवीर संधू को क्लीन चिट दे दी थी और उदय स्वरूप के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और साक्ष्य ​नष्ट करने के आरोप में चार्जशीट लगाई थी। इसके बाद 12 मई 2016 को उदय स्वरूप को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया था, तब से वह जेल में है। इस मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को उदय स्वरूप को सशर्त जमानत दे दी. कोर्ट ने व्यक्तिगत मुचलके,दो प्रतिभूति लेकर उसे रिहा करने के आदेश दिए हैं, कोर्ट ने कहा है कि मुकदमे के ट्रायल में अभियोजन के 55 गवाहों का परीक्षण किया जा चुका है, अब गवाहों के साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की आशंका नहीं है, याची कुछ समय तक जमानत पर था लेकिन उसने दुरुपयोग नहीं किया.


आठ साल बाद जेल से निकला बाहर
उदय स्वरूप 12 मई 2016 से जिला जेल में निरुदृध था, आठ साल बाद बुधवार शाम को उदय स्वरूप जेल से जमानत पर रिहा हो गया।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!