Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra Latest Update: Water Discharge from Gokul Barrage decreases, Yamuna water level in Agra stagnant on 499.20 feet #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Latest Update: Water Discharge from Gokul Barrage decreases, Yamuna water level in Agra stagnant on 499.20 feet #agra

443

आगरालीक्स ..(Agra Flood Update )…आगरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर को वैज्ञानिक तरीके से समझिए, आप खुद अनुमान लगा सकेंगे कि ​कब तक और कितना बढ़ेगा जलस्तर।

आगरा में यमुना उफान पर है, हर घंटे जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक पहुंच गया, जबकि यमुना में खतरे का निशान 495 फीट पर है। पिछले कुछ घंटों से यमुना का जलस्तर नहीं बढ़ा है, इससे हल्की राहत मिली है। मगर, अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 4.2 फीट ऊपर बह रही है।
यमुना के बढ़ते जलस्तर को ऐसे समझे
दिल्ली में बाढ़ आने पर ओखला बैराज से पानी छोड़ा गया, ओखला बैराज से छोड़ा गया पानी गोकुल बैराज मथुरा में पहुंचता है। गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी आगरा आ रहा है। इस तरह ओखला बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा तो गौकुल बैराज पर पानी बढ़ जाएगा, ऐसे में गौकुल बैराज से भी ज्यादा पानी छोड़ना पड़ेगा, यही पानी आगरा आएगा।
गौकुल बैराज से 22 घंटे में आगरा पहुंचता है पानी
गौकुल बैराज से आगरा पानी पहुंचने में 22 घंटे लगते हैं। 13 जुलाई तक गौकुल बैराज से आगरा के लिए 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जबकि गौकुल बैराज के लिए ओखला बैराज से 3.37 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ओखला बैराज से गौकुल बैराज तक पानी पहुंचने में 40 से 48 घंटे का समय लगता है। ऐसे में 15 जुलाई के बाद गौकुल बैराज पर पानी बढ़ने लगा, यहां से आगरा के लिए 15 जुलाई से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे आगरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और 16 जुलाई तक खतरे के निशान 495 फीट तक पहुंच गया।
आज से गौकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी में आई गिरावट
आगरा के लिए गौकुल बैराज से 17 जुलाई को सबसे ज्यादा 1.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह 20 घंटे बाद आगरा पहुंचा और आगरा में आज 18 जुलाई को यमुना का जलस्तर 499 फीट को पार कर गया, दोपहर से गौकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी में गिरावट आई है। मंगलवार शाम को गौकुल बैराज से 1.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि ओखला बैराज से गौकुल बैराज के लिए 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
यमुना के जलस्तर में आने लगेगी गिरावट
18 जुलाई से मथुरा में जलस्तर में गिरावट आने लगी है, कल से आगरा में भी यमुना के जलस्तर में गिरावट आने लगेगी और कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

आगरा

Obituaries of Agra on 29th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

error: Content is protected !!