आगरालीक्स….आगरा के कई इलाकों में झमाझम बारिश. कई क्षेत्रों में काले घने बादल छाए, लेकिन नहीं हो रही बारिश. तेज बारिश हुई तो यमुना का दिख सकता है रौद्र रूप…
आगरा में आज शाम को हुई तेज झमाझम बारिश ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. मंगलवार रात करीब 8 बजे कई इलाकों में तेज झमाझम बारिश हुई है तो वहीं कई इलाकों में घने बादल छाए रहे लेकिन बारिश का इंतजार रहा. मंगलवार शाम से ही घने काले बादल आगरा के आसमान में छाए रहे और शाम 8 बजे के बाद बारिश होने लगी.

आगरा में पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही है. लोग गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं. चिपचिपी और पसीने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है.दिन में धूप निकलने के कारण तापमान भी बढ़ा है और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा.