Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live: CM Yogi Adityanath surgical strike against corruption, appeal to send video of officers taking bribe
बिगलीक्स

Agra Live: CM Yogi Adityanath surgical strike against corruption, appeal to send video of officers taking bribe

134

आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की है, उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों का वीडियो भेजिए, उनकी संपत्ति कुर्क कर जनता में बंटवाया जाएगा।
गुरुवार को ताजमहल का दीदार और 235 करोड की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी में आयोजित सभा में भारत माता की जय और वंदे मातरम से शुरूआत की, कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आप लोग मेरा साथ दें, सरकारी योजनाओं के नाम पर कोई अधिकारी और दलाल पैसे मांगता है तो उसका वीडियो बनाकर मेरे कार्यालय भेज दें। उसकी संपत्ति कुर्क कर जनता में बंटवाई जाएगी।
आगरा आने पर बहुत लोग कर रहे आपत्ति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा को पर्यटन में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए 235 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज छट पर्व है, सूर्य की उपासना का पर्व है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग हमारे आगरा आने पर आपत्ति कर रहे हैं, ये वही लोग हैं ​जिन्होंने राजनीति को वंशवाद और जातिवाद में धकेल दिया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। । जो लोग सरकार की पर्यटन नीति और, नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। ताज पर चलाए सफाई अभियान से उनके दिमाग की भी सफाई होगी।
ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का करेंगे संरक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माउददौला और सिकंदरा विस्व प्रसिदृध स्मारक हैं, इन्हें किसने बनाया, इससे कोई मतलब नहीं है। इन स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन का काम हमारी सरकार करेगी, इन स्मारकों को हमारे देश के मजदूरों ने अपने खून पसीने से बनाया है। प्रशासन से लपकों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। पर्यटन संस्थाओं से सुझाव मांगे हैं।
ताजमहल का किया दीदार
आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की कब्र को देखा, उससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टिवीट किया है .
गुरुवार को ताजमहल पश्चिम गेट पर झाडू लगाकर दुनिया को स्वच्छता का संदेश देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल पहुंचे। वे मुख्य मकबरे पर पहुंचे, यहां शहंशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की कब्रों का दीदार किया। एएसआई ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ताजमहल पर तैयार किया गया स्लाइड शो दिखाया, सीएम ने पर्यटकों से ताजमहल की सुविधाओं के बारे में पूछा, इसके साथ ही ताजमहल से यमुना को भी देखा, यहां किस तरह से हेरिटेज कॉरीडोर विकसित किया जा सकता है, इस पर चर्चा की।

yogi

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया टवीट
सीएम योगी आदित्यनाथ के ताजमहल का दीदार करने से पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ताजमहल के फोटो के साथ ​टवीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा
जमुना किनारे खडे ताज का कहना
ये है प्यार का तीर्थ यहां आते रहना

cm yogi 6
मोहब्बत द ताज शो देखा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 141 करोड से शिल्पग्राम के पास तैयार हो रहे मुगल म्यूजियम को देखा, इसके बाद कलाक्रति में मोहब्बत द ताज शो को देखा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!