Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr BR ambedkar University, Agra convocation on 5th december, President Ram Nath kovind chief guest
टॉप न्यूज़

Dr BR ambedkar University, Agra convocation on 5th december, President Ram Nath kovind chief guest

130

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है, अब चार नवंबर की जगह पांच दिसंबर को दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।
आगरा विवि का दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया था, इसे चार नवंबर को कर दिया गया था। गुरुवार को कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले, उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया, उन्होंने पांच दिसंबर का समय दिया है, इसके बाद दीक्षांत समारोह की तिथि पांच दिसंबर कर दी गई है।
24 अक्टूबर को विवि के चार कर्मचारी अरेस्ट
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के फर्जी मार्कशीट प्रकरण में पूर्व परीक्षा अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों को अरेस्ट किया गया है। पूर्व प्रो वीसी प्रो सुगम आनंद सहित 15 कर्मचारियों को लखनऊ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां चार कर्मचारियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
अंबेडकर विवि की फर्जी मार्कशीट और मार्कशीट में नंबर बढाकर बडे स्तर पर सरकारी नौकरी लगी हैं, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को आरोपी बनाया जा रहा है। विवि के दो दर्जन कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं, इन्हें अरेस्ट किया जाना है। ऐसे में मंगलवार को पूर्व प्रो वीसी सुगम आनंद, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना, डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार सहित 15 कर्मचारियों को एसआईटी ने लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनसे शाम तक पूछताछ की गई। पूर्व प्रो वीसी सुगम आनंद, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना सहित 10 कर्मचारी लखनऊ नहीं गए।

चार को किया अरेस्ट
एसआईटी ने पूछताछ के बाद डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार को अरेस्ट कर लिया, इन चारों पर फर्जी मार्कशीट के सत्यापन के आरोप लगे हैं। इन चारों आरोपियों की राइटिंग का भी मिलान कराया गया था, एसआईटी ने चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विवि के कर्मचारियों में हडंकप
एसआईटी द्वारा चार कर्मचारियों को अरेस्ट करने से कर्मचारियों में हडकंप मचा हुआ है। इससे पहले भी एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को अरेस्ट किया जा चुका है, आंध्र प्रदेश की बीएससी क्रषि की मार्कशीट के मामले में भी जांच चल रही है। विवि से अभी और ​कर्मचारियों और अधिकारियों को अरेस्ट किया जा सकता है। एसआईटी द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ....

टॉप न्यूज़

Agra News: Jaya Kishori described the incarnations of Narayana on the second day Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…संगत शकुनी जैसी खराब हो तो श्रीकृष्ण भी नहीं भाते. आगरा में...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

टॉप न्यूज़

Delhi Gate, Agra: Babu Gulabrai Marg has been closed off from the intersection…#garanews

आगरालीक्स…दिल्ली गेट पर रास्ता हुआ बंद. बीच चौराहे पर शुरू हुई खुदाई....

error: Content is protected !!