आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर्स डे पर सीएमई में आधुनिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे आईएमए के डॉक्टर्स. कल्चरल नाइट में झूमेंगे.
1 जुलाई को होने जा रहे डॉक्टर्स डे को लेकर आईएमए भवन में आईएमए आगरा के डॉक्टरों ने 28 जून को होने वाली प्री डॉक्टर्स डे सीएमई तथा एक जुलाई को डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट को लेकर जानकारी साझा करते हुए पोस्टर का विमोचन किया. आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि "IMA आगरा का उद्देश्य केवल चिकित्सकों का संगठन नहीं, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी है. ये दोनों कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और आपसी सौहार्द को नई दिशा देंगे." सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि 28 जून को प्री डॉक्टर्स डे सीएमई में आधुनिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा होगी, जबकि एक जुलाई को Doctors' Day Cultural Night में चिकित्सकों एवं उनके परिवारों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर बनेगी." उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि "इन आयोजनों में ज्ञान, संस्कृति और सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा. हम सभी चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का अनुरोध करते हैं." वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल ने कहा कि "इस वर्ष की CME का वैज्ञानिक कार्यक्रम नवीनतम चिकित्सा प्रगति एवं व्यावहारिक क्लीनिकल विषयों पर केंद्रित है, जिससे प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा." कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि "IMA आगरा सदैव उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के समर्थन से यह आयोजन सफल होगा."