आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज में युवक के परेशान करने से छात्रा ने दी जान. कोचिंग जाते समय रास्ता रोककर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव. डेढ़ साल से परेशान कर रहा था युवक
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली छात्र को पास में ही रहने वाला युवक डेढ़ साल से परेशान कर रहा था. छात्रा के पिता के अनुसार उन्होंने बेटी को स्कूल जाना बंद करा दिया था. वह कोचिंग जाती थी. वहां भी युवक उसे परेशान करता था. आते जाते समय रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव बनाता था. कई बार युवक को समझाया लेकिन वह नहीं माना और धमकी देने लगा. स्टोर रूम में कर ली सुसाइडमंगलवार सुबह छात्रा ने घर के स्टोर रूम में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली. छात्रा के सुसाइड की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया. फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने बदनामी के डर से पुलिस में युवक की शिकायत नहीं की थी. कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना. आए दिन युवक उनकी पत्नी को फोन करके धमकी देता था. इसके चलते उनके पूरे परिवार ने युवक के घर के रास्ते से जाना भी बंद कर दिया था. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.