आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस मनीष बंसल बने आगरा के डीएम और डीवीवीएनएल की एमडी बनीं श्रुति। ( Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL)
यूपी में रविवार रात को 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस का तबादला कर दिया गया। इसमें आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, बुलंदशहर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। आईएएस मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम हैं।
डीवीवीएनएल की एमडी बनीं श्रुति
वहीं, डीवीडीएनएल के एमडी नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को डीवीवीएनएल की एमडी बनाया गया है।
15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस के तबादले
प्रदेश में रविवार रात में 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस के तबादले किए गए हैं। इसमें आगरा के साथ ही झांसी, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, श्रवास्ती, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, औरेया के डीएम के तबादले किए गए हैं।
आईआईटी दिल्ली से एमटेक हैं आईएएस मनीष बंसल
आईएएस मनीष बंसल पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। बैच 2014 के आईएएस मनीष बंसल की 53 वीं रैंक आई थी। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक किया है। उनकी पत्नी मेधा रूपम भी आईएएस हैं और कासगंज की डीएम हैं।
20 महीने आगरा के डीएम रहे अरविंद मल्लपा बंगारी
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए 2011 बैच के आईएएस अरविंद मल्लपा बंगारी ने 15 सितंबर 2024 को आगरा के डीएम का पदभार संभाला था। वे 20 महीने तक आगरा के डीएम रहे।