आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर भागा, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के कमला नगर के सपना सदन शांति नगर भुड़ का बाग निवासी राहुल कुमार जैन के हाथरस के सादाबाद के गांव नगला सिकुर्रा निवासी ओम प्रकाश चौधरी से पारिवारिक संबंध है। ओम प्रकाश चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनके साल 20025 से उनके राहुल कुमार जैन से पारिवारिक संबंध थे। राहुल जैन अपने पिता संपत कुमार जैन और भाई संभव जैन उर्फ विक्की के साथ उनके घर आया और गांव के लोगों से चांदी उधार दिलाने के लिए कहा, कहा कि कारोबार ठीक चलने पर चांदी वापस कर देगा। पैसे चाहिए तो वह चांदी के बदले में पैसे दे देगा। ( Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge )
630 किलो चांदी लेकर गायब, घर पर ताला
ओम प्रकाश चौधरी का कहना है कि उन्होंने गांव के राहुल, रमेश, नाहर सिंह सहित 35 लोगों की 630 किलो चांदी राहुल जैन को दे दी। कुछ दिन बाद लोगों ने अपनी चांदी के पैसे मांगे तो राहुल जैन टालमटोल करने लगा। 10 अप्रैल को ओम प्रकाश चौधरी गांव के लोगों को साथ लेकर कमला नगर स्थित राहुल जैन के घर पर पहुंचे तो यहां ताला लगा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि राहुल जैन अपने पत्नी सहित परिजनों के साथ घर खाली कर चला गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का मीडिया से कहना है कि राहुल कमार जैन, गौरव जैन, सुनील कुमार जैन, रिंकी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, तलाश की जा रही है।
चांदी के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में जिन कारीगरों और कारोबारियों ने पहले चांदी ले ली थी उन्हें चांदी वापस करने में समस्या आ रही है। सराफा बाजार में भी मौखिक ही खरीद बिक्री की जाती है इसके चलते चांदी के रेट बढ़ने पर माल देने में भी समस्या आने लगी है।