आगरालीक्स… आगरा में लोकहितम ब्लड बैंक के 16वें स्थापना दिवस पर लगा महारक्तदान शिविर. तरंग तरु सिंघल टीम को मिला आगरा रक्तवीर पुरस्कार
कमला नगर स्थित लोकहितम बैंक के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर महारक्तदान शिविर का आचयोजन किया गया. यह वार्षिक शिविर पिछले सात वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और हर वर्ष अधिक संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे। इस अवसर पर तरंग तरु सिंघल टीम को आगरा रक्त्वीर पुरस्कार दिया गया. आयोजकों ने बताया कि ब्लॉगरों और मीडिया साथियों ने शिविर के प्रचार-प्रसार में विशेष भूमिका निभाई.तरंग सिंघल ने कहा कि कैंसर, थैलेसीमिया और डायलिसिस जैसे गंभीर रोगों के मरीजों को नियमित तौर पर रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में रक्तदान हर स्वस्थ व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है. क्षेत्रवासियों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया. आयोजन के अंत में हर स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य—रक्तदान संदेश दिया गया। निवेदक के रूप में पवन सिंघल , अतिन जैन, तरंग सिंघल, पंकज सिंघल, सारंग सिंघल, शिवांश सिंघल, कुणाल सोनी, पवन सजनानी, दिशा गुप्ता के नाम प्रमुख रहे।
