आगरालीक्स…आगरा में नेत्रदान के बाद डाक्टरों की पढ़ाई के लिए रोशनलाल पंजवानी एसएन मेडिकल कॉलेज को दान कर गये अपना पार्थिव शरीर….
बालाजी नगर कमलानगर निवासी रोशन लाल पंजवानी 83) का बुधवार सायंकाल निधन हो गया. परिजनों ने हेल्प आगरा के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज को नेत्रदानर के लिए उनकी काॅर्निया दान की तथा उनकी इच्छानुसार गुरूवार को उनका पार्थिव शरीर डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एसएन को दान कर दिया। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे रोशनलाल जी का पार्थिव शरीर निवास से शवयात्रा के रूप में एम्बुलेंस से एनाटॅमी विभाग लाया गया। जहां विभागाध्यक्ष डाक्टर अंजली शर्मा को उनका पार्थिव शरीर सौप दिया गया। देहदान से पूर्व परिवार ने समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रोशनलाल जी की काॅर्निया भी एस एन को दान की, जिससे अंधकारमय जीवन जी रहे दो लोगों के जीवन में उजाला होगा। उनके निधन हो जाने पर परिवार की सदस्या डा. सुनीता पंजवानी ने एस एन हास्पिटल की नेत्र बैक इंचार्ज डा. शेफाली मजूमदार से नेत्रदान के लिया सम्पर्क किया। हेल्प आगरा के सहयोग से डा शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम ने काॅर्निया प्राप्त की। हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने नेत्र देहदान करने वाले परिवार के परति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज से अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लेने तथा मृत्योपरांत अपने परिजनों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। नेत्रदान व देहदान के लिए 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।