आगरालीक्स…आगरा मेट्रो ने मनाया विश्व धरोहर दिवस, धरोहरों को सहेजने एवं साफ़ रखने का लिया संकल्प..स्कूली बच्चों ने की मेट्रो राइड, जानी धरोहर स्थलों से मेट्रो कनेक्टिविटी
विश्व धरोहर दिवस पर आगरा मेट्रो ने आगरा के गौरवशाली इतिहास एवं धरोहरों को सहेजने की ओर कदम बढ़ाते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया। जहाँ एक ओर डीबीआरएयू के छात्रों ने डॉ अंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन पर मनमोहक रंगोली बनाकर विश्व धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक इमारतों को सहेजने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर आरबीएस किड्स पैराडाइस स्कूल के नन्हे मुन्हों ने मेट्रो राइड का आनंद लिया एवं यह भी जाना कि मेट्रो रूट कौनसी विश्व धरोहर स्थलों को जोड़ता है। बच्चों ने साथ मिलकर ये संकल्प लिया कि अपनी धरोहरों , मेट्रो एवं आगरा शहर को स्वयं भी स्वच्छ रखेंगे एवं दूसरों को भी प्रोत्साहित करेंगे ।