आगरालीक्स…Agra News: नोएडा में श्रमिकों के उपद्रव को देखते हुए आगरा पुलिस अलर्ट, मजदूरों को भड़काने के प्रयास के आरोप में भाकियू अटल के अध्यक्ष सहित तीन को हिरासत में लिया, कई और किए गए चिन्हित। ( Agra Live News: Agra Police alert after Ruckus in Noida, Three taken in custody)
नोएडा में वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए आगरा पुलिस एलर्ट है। एलआईयू भी नजर रखे हुए है। एलआईयू को सूचना मिली थी कि रुनकता का रहने वाला भाकियू अटल का अध्यक्ष अमित चौधरी श्रमिकों को भड़काने का प्रयास कर रहा है, एसीपी हरीपर्वत अमीषा के निर्देश पर पुलिस ने अमित चौधरी और उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया। तीनों का शांति भंग में चालान किया गया है।
कई लोग किए गए चिन्हित
पुलिस ने जिन क्षेत्रों में फैक्ट्री ज्यादा हैं वहां निगरानी बढ़ा दी है, कई अन्य लोग भी चिन्हित किए गए हैं जो श्रमिकों को भड़काने का प्रयास कर सकते हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पोस्टों पर भी नजर रखी जा रही है जिससे कोई उकसाने वाली पोस्ट ना करे।