आगरालीक्स..आगरा के नीलम एन्क्लेव के पास बंद घर में लग रही थी हार—जीत की बाजी. पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा. 1.58 लाख रुपये बरामद…पुलिस ने जारी किए इन जुआरियों के नाम
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बंद मकान में हार—जीत की बाजी लगा रहे 13 जुआरियों को धर दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से 1.58 लाख से अधिक का कैश भी बरमाद किया है. इसके अलावा दो स्कूटी, एक बाइक, मोबाइल व ताश के पत्ते भी मिले हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.थाना जगदीशपुरा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त पर थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नीलम एन्कलेव के पास, ओम फैक्ट्री के सामने, एक बन्द घर में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है. पुलिस ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापा मारा और यहां से जुआ खेलने वाले 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 25 मोबाइल फोन, 02 स्कूटी, 01 मोटर साइकिल व कुल रु0 1,58,530/- (रु0 1,53,460 नकद फड से प्राप्त व रु0 5,070/- जामातलाशी से प्राप्त) बरामद किये गये.
पकड़े गए जुआरियों के नाम1.धर्मेन्द्र परिहार पुत्र कैलाशचन्द्र निवासी दयालबाग, खंदारी दयाल बाग थाना न्यू आगरा।
- सतीश कुमार पुत्र नाहर सिहं निवासी केदार नगर थाना शाहगंज आगरा।
- संजय शर्मा पुत्र मुन्ना शर्मा निवासी पृथ्वी नाथ फाटक थाना शाहगंज आगरा।
- दशरथ पुत्र श्री रामसिहं निवासी प्रेमनगर बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा। 5. विवेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर की पुलिया थाना शाहगंज
आगरा। - शिवम पुत्र बनिया निवासी रामनगर की पुलिया थाना शाहगंज आगरा।
- ध्रुव पुत्र संजय निवासी राजपुर चुंगी थाना सदर बाजार आगरा।
- गोविन्द कुमार पुत्र मुकेश निवासी ढ़ाकरान चौराहा थाना नाई की मण्डी आगरा।
- भावेश झामनानी पुत्र स्व0 हरीश कुमार निवासी मारुति एन्कलेव थाना जगदीशपुरा आगरा।
- सनी पुत्र राजेन्द्र निवासी रामनगर की पुलिया थाना शाहगंज आगरा।
- सलमान पुत्र सलीम निवासी बोदला थाना जगदीशपुरा कमि0 आगरा।
- गौरव पुत्र दिनेश भारती निवासी केदार नगर थाना शाहगंज आगरा।
- धर्मेन्द्र पुत्र महेश निवासी राहुल नगर बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा।