आगरालीक्स…आगरा की डॉ. नीरू बंसल बनीं राज्य समुचित प्राधिकरण की सदस्य
उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य समुचित प्राधिकरण में आगरा के न्यू आगरा की रहने वाली डॉ. नीरू बंसल को उत्तर प्रदेश के लिए समुचित प्राधिकरण के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. डॉ. नीरू बंसल, द विजन को लखनऊ में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड की एमडी डॉ. कृति यादव के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है.राज्य समुचित प्राधिकरण पीसीपीएनडटी अधिनियम (PC & PNDT Act, 1994) के तहत गठित एक प्रमुख निकाय है, जो गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व लिंग जांच तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए राज्य स्तर पर काम करता है. यह जिला स्तर के समुचित प्राधिकारियों के कार्यों की निगरानी करता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रखता है.