आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज अक्षय तृतीया और शादी समारोह के चलते सख्ती, सड़क पर खड़े वाहन किए जाएंगे सील। बनाया गया ट्रैफिक प्लान। ( Agra Live News: Agra Traffic Police seize Vehicle park on road )
आगरा में रविवार को अक्षय तृतीया के चलते सुबह से देर रात तक एमजी रोड के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों के बाजार और पुराने शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचेंगे। खरीदारी के लिए जाने वाले लोगों के सड़क पर कार सहित अन्य वाहन खड़े करने से जाम लग सकता है। इसके साथ ही रविवार को शादी भी हैं, मैरिज होम, होटल और रेस्टोरेंट में शादी समारोह होंगे।
सड़क पर वाहन खड़े करने पर की जाएगी कार्रवाई
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने अक्षय तृतीया और शादी समारोह के चलते जाम ना लगे इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की डयूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सड़क पर वाहन खड़े करने पर उन्हें सीज करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शहर में जगह जगह जाम ना लगे।