आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीबीए छात्र की हत्या, मां ने अपने पूर्व पति और उसके बेटे पर लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज।
आगरा के पश्चिमपुरी की रहने वाली रिचा अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि थाना न्यू आगरा में कार एसेसरीज और रिपेयरिंग की दुकान के संचालक वजीरपुर निवासी सईद उर्फ साहिल से 2005 में लव मैरिज की थी, दो बेटे हैं हर्षित और आर्यन अरोड़ा लेकिन 2017 के बाद पति सईद से अलग रहने लगी। ( Agra Live News: BBA student died, FIR lodge)
तीन जून को हर्षित वजीरपुरा पहुंचा और कनपटी में गोली लगने पर भर्ती कराया
रिचा अरोड़ा का कहना है कि तीन जून को बेटा हर्षित वजीरपुरा स्थित सईद के घर पर गया था, पहले भी सईद और हर्षित के बीच कहासुनी हो चुकी थी, रात में सईद के बेटे सैफ ने फोन कर बताया कि हर्षित की कनपटी पर गोली लगी है उसे पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहां से एसएन रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान हर्षित की मौत हो गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने सईद और सैफ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट केे अनुसार, रिचा अरोड़ा का आरोप है कि सईद बेटे हर्षित पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।