Sunday , 14 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Devotees felt blessed after witnessing the divine darshan of Thakur Ji at the Premnidhi Temple on Ekadashi
आगरा

Agra Live News: Devotees felt blessed after witnessing the divine darshan of Thakur Ji at the Premnidhi Temple on Ekadashi

72

आगरालीक्स…एकादशी पर प्रेमनिधि मंदिर में ठाकुर जी के दिव्य दर्शन कर भक्त हुए कृतार्थ. मंदिर में पवित्रारोपण उत्सव मनाया, फलों के कुंज ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत 26 वें दिवस पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज का विशेष पवित्रारोपण कर दिव्य श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धालुओं को अलौकिक दर्शन कराए गए। पुष्टिमार्ग में पवित्रा एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन ठाकुर जी को 360 धागों एवं 24 गांठों से युक्त पवित्रा अर्पित किया जाता है, जो वर्ष के प्रत्येक दिन प्रभु सेवा में समर्पित रहने तथा 24 एकादशियों के स्मरण का प्रतीक माना जाता है। यह उत्सव जीव और परमात्मा के अटूट प्रेम संबंध तथा पूर्ण समर्पण के भाव को अभिव्यक्त करता है।

मुख्य सेवाधिकारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पवित्रारोपण का भाव सांसारिक कामनाओं की पूर्ति नहीं, बल्कि प्रभु की प्रेम-लक्षणा भक्ति प्राप्त करना है। इस दिन भक्त अपनी अहंता और ममता को प्रभु के चरणों में समर्पित कर कृपा की याचना करता है। सेवायत सुनीत गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय मान्यता के अनुसार इसी एकादशी की मध्यरात्रि में श्रीनाथजी ने श्री वल्लभाचार्य महाप्रभुजी को दिव्य दर्शन दिए थे, इसलिए यह दिन गुरु-शिष्य संबंध और ब्रह्मसंबंध के उत्सव के रूप में भी विशेष महत्व रखता है। उत्सव के अवसर पर ठाकुर जी को सूखे मेवों से निर्मित आकर्षक पोशाक धारण कराई गई तथा मंदिर में फलों के कुंज की मनोहारी सजावट की गई। विविध फलों और प्राकृतिक सज्जा से सुसज्जित कुंज के मध्य विराजमान ठाकुर जी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर में विशेष कीर्तन, आरती एवं भोग सेवा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा महाआरती के उपरांत प्रसादी ग्रहण की। पवित्रारोपण उत्सव की मनोरथ सेवा राजेश गोयल द्वारा संपन्न कराई गई। उत्सव की व्यवस्थाओं में संजीव चौबे, अमित शर्मा, वेद भारद्वाज, सरदार सिंह धाकड़, रानू पचौरी, राजेश धाकड़ आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Achievements of the Central Government highlighted at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर...

आगरा

Agra Live News: ‘Chhoti Diwali’ celebrated at Shri Mathuradhish Temple in observance of Purushottam Maas…#agranews

आगरालीक्स..आगरा के श्री मथुराधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर मनी छोटी...

आगरा

Agra Live News: DM inspects arrangements for Defence Minister’s program in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का...

आगरा

Agra Live News: ‘Shahi Khichdi’ offered as ‘Rajbhog’ to Thakur Ji at Agra’s Shri Premnidhi Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में शाही खिचड़ी के राजभोग से रीझे...

error: Content is protected !!